अफ्रीका महाद्वीप का इतिहास और रोचक तथ्य | Africa Mahadeep History in Hindi

Africa Mahadeep History in Hindi – अफ़्रीका (कालद्वीप), एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा दूसरा महाद्वीप हैं. कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है.

Interesting facts about Africa Mahadeep | अफ़्रीका महाद्वीप के बारे में रोचक तथ्य

  1. इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं.
  2. यह महाद्वीप जिसका क्षेत्रफल लगभग 3 करोंड़ 2 लाख़ 21 हजार वर्ग किलोमीटर हैं.
  3. Africa Mahadeep (अफ़्रीका महाद्वीप पर गर्मी सबसे अधिक पड़ती हैं.
  4. इस महाद्वीप में हिन्दुओं की जनसंख्या सबसे कम हैं. मॉरिशस एकलौता ऐसा देश हैं जहाँ हिन्दुओ की जनसंख्या लगभग 48% के आसपास हैं.
  5. विश्व की सबसे लम्बी नदी Nile River (नील नदी – 6853 किमी.) अफ्रीका महाद्वीप में स्थित हैं.
  6. विश्व में स्वर्ण नगर से विख्यात नगर “जोहेन्सवर्ग” इसी महाद्वीप में हैं.
  7. अफ्रीका में विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल सहारा (84,00,000) स्थित हैं. ‘चाड झील’ इस मरूस्थल में स्थित प्रमुख झील हैं.
  8. विश्व का सार्वधिक गर्म स्थल ‘अल अजीजीया’ (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित हैं. यहाँ अब तक सार्वधिक तापमान 136 फ़ारेनहाइट ( Fahrenheit ) या 58 सेल्सियस (Celsius), 13 सितम्बर, 1922 को रिकॉर्ड किया गया.
  9. अफ्रीका के कालाहारी मरूस्थल में ‘शुतुरमुर्ग’ नामक चिड़िया मिलती हैं.
  10. अफ्रीका में ‘किम्बरले खान’ विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान हैं.
  11. विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 केरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1905 ई. को ‘सर थामस कुलिनन’ ने खोजा था इसलिए इसका नाम कुलिनान हीरा रखा गया.
  12. अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहते हैं क्योकि यह आर्थिक, सामजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ हैं.
  13. अफ्रीका में सार्वधिक जनसंख्या वाला देश ‘नाईजीरिया’ हैं.
  14. अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप हैं, जिसमें से कर्क व मकर दोनों रेखाएं गुजरती हैं.
  15. एंटवर्प (बेल्जियम) विश्व का हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र हैं.
  16. विश्व का सबसे बड़ा स्थली प्राणी अफ्रीकन हाथी हैं.
  17. अफ्रीका के जंगलो में पाया जाने वाल गोरिल्ला पृथ्वी का सबसे बड़ा बंदर (नर बानर) हैं.
  18. किलीमंजारो पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत हैं. इसकी समुंद्र तल से ऊँचाई 5895 मीटर हैं. किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की खेती ‘छग्गा जनजाति’ द्वारा की जाती हैं.
  19. मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता हैं.
  20. अफ्रीका में ‘सीसल नामक पौधे’ से जूट पैदा होता हैं.
  21. नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा हैं.
  22. कांगो देश को वनों का देश कहा जाता हैं. विश्व में जल विद्युत् शक्ति की संभावित क्षमता सबसे अधिक इसी देश में हैं.

अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं | How many countries in african continent | Africa Mahadesh me Kitne Desh Hai

अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश हैं जो इस प्रकार हैं.

क्र.सं.

देश

भाषा

1 अल्‍जीरिया अरबी
2 अंगोला पुर्तगाली
3 बेनिन फ्रेंच
4 बोत्‍सवाना त्‍स्‍वाना, अंग्रेजी
5 बर्किनो फासो फ्रेंच
6 बरूण्‍डी रूण्डी, फ्रेंच
7 केमरून अंग्रजी, फ्रेंच
8 केप वर्ड पुर्तगाली
9 सेन्‍ट्रल अफ्रीकन गणराज्‍य फ्रेंच
10 चाड फ्रेंच
11 कोमोरोस अरबी, फ्रेंच
12 कांगो द रिपब्लिक फ्रेंच
13 कोस्‍ट द आइवरी फ्रेंच
14 दजिबोउती अरबी, फ्रेंच
15 मिस्र अरबी
16 इक्‍वेटोरियल गुआना स्‍पेनिश
17 इथोपिया अमहारिक
18 गबोन फ्रेंच
19 गाम्बिया अंग्रेजी
20 घाना अंग्रेजी
21 गिनी फ्रेंच
22 गिनी बिसाऊ पुर्तगाली
23 केन्‍या स्‍वाहिली, अंग्रेजी
24 लेसोथो सोथो, अंग्रेजी
25 लाइबेरिया अंग्रेजी
26 लीबिया अरबी
27 मेडागास्‍कर मालागासी, फ्रेंच
28 मलावी अंग्रजी
29 माली फ्रेंच
30 मारीटानिया अरबी, फ्रेंच
31 मॉरीशस अंग्रेजी
32 मोरक्‍को  अरबी
33 मोजाम्बिक पुर्तगाली
34 नामीबिया अंग्रेजी
35 नाइजर फ्रेंच
36 नाइजीरिया अंग्रेजी
37 रियूनियन फ्रेंच
38 साओ तोम और प्रिन्सिम पुर्तगाली
39 सेनेगल फ्रेंच
40 सेशीलीस अंग्रजी, फ्रेंच, क्रोले
41 सियारा लिओन अंग्रेजी
42 सोमालिया सोमाली, अरबी
43 द. अफ्रीका अफ्रीकी, अंग्रेजी
44 रवाण्‍डा रवाण्‍डा, फ्रेंच
45 सूडान अरबी
46 स्‍वाजीलैंड स्‍वाजी, अंग्रेजी
47 तंंजानिया स्‍वाहिली, अंग्रेजी
48 टोगो फ्रेंच
49 टयूनीसिया अरबी
50 युगाण्‍डा  अंग्रेजी
51 कांगो जनतंत्र फ्रेंच
52 जाम्बिया अंग्रेजी
53 जिम्‍बाब्‍वे अंग्रेजी
54 इरीट्रिया टिगि‍रिग्‍ना

Latest Articles